TRENDING
वैष्णवी शर्मा ने 12वीं बोर्ड में 92.4% अंक लाकर मेरिट में पाया 25वां स्थान

वैष्णवी शर्मा ने 12वीं बोर्ड में 92.4% अंक लाकर मेरिट में पाया 25वां स्थान

UK
By UK daily Times
Apr 25, 2026 1 min read

थिथकी कवादपुर निवासी वैष्णवी शर्मा ने उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद की 12वीं की परीक्षा में 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में 25वां स्थान हासिल किया है।

केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, मंगलौर की छात्रा वैष्णवी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं अपने माता-पिता को दिया। वैष्णवी ने बताया कि उसकी माता मोनिका शर्मा, जो इसी विद्यालय में शिक्षिका हैं, तथा पिता योगेंद्र कुमार शर्मा, जो तांशीपुर के एक विद्यालय में अध्यापक हैं, ने उसे निरंतर प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन और समर्थन के चलते ही वह यह उपलब्धि हासिल कर सकी।

वैष्णवी ने कहा कि विद्यालय की अध्यापिकाओं द्वारा समय-समय पर किए गए उत्साहवर्धन ने भी उसकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए वैष्णवी ने कहा कि वह आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती है।

इस उपलब्धि पर उसकी माता मोनिका शर्मा ने पूरे परिवार, छोटे भाई उदित शर्मा, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षिकाओं एवं समस्त स्टाफ का हृदय से आभार व्यक्त किया।

UK

Written by UK daily Times

Editorial Team, UK Daily Times

View all articles by this author

Discussion (0)

Join the conversation

Email will remain private

No comments yet

Be the first to share your perspective on this story.