रुड़की की राजेंद्र नगर कॉलोनी गली नं. 08 में आवारा कुत्तों का आतंक, निवासियों ने प्रशासन से लगाई गुहार
रुड़की की राजेंद्र नगर कॉलोनी के निवासियों ने आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और सार्वजनिक शांति भंग होने की शिकायत को लेकर नगर निगम, गंगनहर कोतवाली एवं एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर बड़े हादसे की आशंका जताई है।