TRENDING
रुड़की की राजेंद्र नगर कॉलोनी  गली नं. 08 में आवारा कुत्तों का आतंक,  निवासियों ने प्रशासन से लगाई गुहार

रुड़की की राजेंद्र नगर कॉलोनी गली नं. 08 में आवारा कुत्तों का आतंक, निवासियों ने प्रशासन से लगाई गुहार

UK
By UK daily Times
May 21, 2026 0 min read

रुड़की की राजेंद्र नगर कॉलोनी गली नं. 08 (वार्ड नं. 19) के निवासियों ने कॉलोनी में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक और सार्वजनिक शांति भंग होने की शिकायत को लेकर नगर निगम, गंगनहर कोतवाली एवं एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। शिकायत पत्र पर करीब 50 लोगों के हस्ताक्षर किए गए हैं।

कॉलोनीवासियों का कहना है कि पिछले काफी समय से क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। शिकायत के अनुसार कई राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों को कुत्ते काट चुके हैं। वहीं कई बार दुपहिया वाहन चालक भी इनके कारण संतुलन खो चुके हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।

निवासियों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी निवासी मनीष चौहान द्वारा इन आवारा कुत्तों को नियमित रूप से भोजन दिया जाता है, जिससे क्षेत्र में कुत्तों की संख्या और अधिक बढ़ती जा रही है। लोगों का आरोप है कि जब इस विषय में उनसे बातचीत की जाती है तो कई बार विवाद और कहासुनी की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। कुछ लोगों ने अभद्र भाषा के प्रयोग की शिकायत भी की है।

शिकायत पत्र में प्रशासन से मांग की गई है कि आवारा कुत्तों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए, क्षेत्र में नियमित सफाई एवं पशु नियंत्रण अभियान चलाया जाए तथा मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।

कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

UK

Written by UK daily Times

Editorial Team, UK Daily Times

View all articles by this author

Discussion (1)

Join the conversation

Email will remain private

U
May 21, 2026 • 4:04 AM

I request to all authorities of Roorkee , please take action against such issue as well as with the person who are supporting dogs to bite neighbours