TRENDING
देहरादून: प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के चुनाव संपन्न, डॉ. रमेश कुंवर अध्यक्ष और डॉ. यशपाल तोमर महासचिव निर्वाचित

देहरादून: प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के चुनाव संपन्न, डॉ. रमेश कुंवर अध्यक्ष और डॉ. यशपाल तोमर महासचिव निर्वाचित

Ansh Raj
By Ansh Raj
Feb 25, 2026 0 min read
देहरादून। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. नरेश नपलच्याल एवं चुनाव अधिकारी डॉ. अमलेश सिंह की देखरेख में पारदर्शिता के साथ पूरी की गई।
चुनाव परिणामों के अनुसार डॉ. रमेश कुंवर को अध्यक्ष तथा डॉ. यशपाल तोमर को महासचिव निर्वाचित किया गया। नई कार्यकारिणी में डॉ. सौरभ सिंह उपाध्यक्ष (मुख्यालय), डॉ. लोकेश सालूजा उपाध्यक्ष (क्षेत्र), डॉ. गरिमा भट्ट उपाध्यक्ष (महिला) और डॉ. उपेंद्र सिंह पंवार उपाध्यक्ष (दंत) चुने गए। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डॉ. राजीव कुमार को सौंपी गई।
इसके अतिरिक्त डॉ. दीपक शर्मा को अतिरिक्त महासचिव (कुमाऊं) तथा डॉ. मनीष कुमार को अतिरिक्त महासचिव (गढ़वाल) चुना गया। डॉ. राशि रंजन कुकरेती को संपादक, डॉ. रचित गर्ग को मीडिया प्रभारी और डॉ. सुमित नारायण अवस्थी को तकनीकी सेल प्रभारी बनाया गया।
नई केंद्रीय कार्यकारिणी को महानिदेशक सुनीता टम्टा, निदेशक डॉ. शिखा जंगपांगी और निदेशक आरसीपीएन ने बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई टीम प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने और चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
कार्यकारिणी गठन के अवसर पर डॉ. अजीत मोहन जोशी, डॉ. जेएस चुफाल, डॉ. शैलेंद्र कंडारी, डॉ. बीएस नेगी, डॉ. तुहिन कुमार, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. नलिन असवाल, डॉ. परमर्थ जोशी, डॉ. अनमोल सिंह, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. पवन कार्की और डॉ. नवनीत चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Discussion (0)

Join the conversation

Email will remain private

No comments yet

Be the first to share your perspective on this story.